{"_id":"69346ea03a6720d1980f7643","slug":"farmer-injured-in-fight-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-148380-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारपीट में घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारपीट में घायल किसान की मौत
Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। बहादुरपुर पलिया चरौठा गांव में बीते मंगलवार को हुई मारपीट में घायल किसान पृथ्वीराज (45) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर सीओ तरबगंज मृतक के गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
गांव निवासी नाथूराम ने बताया कि उनके भाई पृथ्वीराज बीते मंगलवार को बरसीम की बोआई कराने खेत गए थे। वहां खेतों की मेढ़ बंधवा रहे थे। तभी बगल के खेत के मालिक अपने परिवार के तीन लोगों के साथ वहां आ गए। आरोप है कि मेढ़ बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान चारों ने मिलकर उनके भाई के सिर पर लोटे से हमला कर दिया। पृथ्वीराज को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां इलाज के बाद घर ले आए। निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था।
शुक्रवार को अचानक पृथ्वीराज की तबीयत बिगड़ गई और चिकित्सक के यहां ले जाने से पहले ही मौत हो गई। सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)