फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer grew seven feet tall Rambhog paddy plant

Gonda News: किसान ने उगाया सात फीट लंबा रामभोग धान का पौधा

Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer grew seven feet tall Rambhog paddy plant
गोंडा। करनैलगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रुदौली तिवारी पुरवा निवासी प्रगतिशील किसान राम दिवाकर तिवारी के खेत में उगाए रामभोग धान के पौधे सात फीट ऊंचे हैं। मध्यमवर्गीय किसान राम दिवाकर बीते पांच वर्षों से अपने खेतों में जैविक खाद में सरसों की खली का प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल हमने रामभोग धान लगाया है, सिंचाई में पानी ज्यादा लग जाने की वजह से पौधे गिर गए, मगर धान के पौधे सात फीट लंबे हैं। उन्होंने बताया कि बगल में ही चार बीघे खेत में जैविक खाद से 24 क्विंटल मंसूरी धान की पैदावार हुई है। उन्होंने किसानों को संदेश देते हुए बताते हैं कि हर किसानों को फसल उत्पादन के लिए खेत में जैविक खाद और सरसों या नीम तिल आदि तेलहन की खली व गोबर का कंपोस्ट उपयोग करना चाहिए। इससे उत्पादित अन्न के उपयोग से व्यक्ति निरोग रहेगा। गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि अगले साल वह भी पांच छः एकड़ में यही धान लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed