{"_id":"6a3d6962ff2e9919d905f786","slug":"farmer-dies-of-electrocution-after-going-to-the-fields-gonda-news-c-100-1-gon1041-161019-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खेत गए किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खेत गए किसान की करंट लगने से मौत
Thu, 25 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार/माधोपुर। कौड़िया के कोटिया मदारा गांव के भुंडरियन पुरवा में बृहस्पतिवार सुबह खेत गए किसान लल्लू तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। वह मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए थे।
लल्लू तिवारी (52) रोज की तरह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत गए थे। इसी दौरान वह उस खेत के पास पहुंच गए, जहां फसल की सुरक्षा के लिए कंटीले तार में करंट दौड़ाया गया था।
तार के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो लल्लू खेत में अचेत हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।