{"_id":"68b34277abc2ce08dc07276c","slug":"farmer-dies-in-accident-daughter-in-law-and-two-granddaughters-injured-gonda-news-c-100-1-gon1003-143054-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में किसान की मौत, बहू व दो पौत्रियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में किसान की मौत, बहू व दो पौत्रियां घायल
Sat, 30 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
राजाराम मौर्य की फाइल फोटो।
झंझरी/तरबगंज/गोंडा।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव में सरकुलर रोड पर शनिवार पूर्वाह्न टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तरबगंज के बौरिहा विजयपुर निवासी राजाराम मौर्य (56) की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहू नेहा मौर्या व पौत्रियां लक्ष्मी (07) और आरती (05) घायल हो गईं।
हादसे में घायल नेहा मौर्या ने बताया कि शनिवार सुबह वह ससुर राजाराम मौर्य व दो बेटियों के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक से गई थीं। पूर्वाह्न 11:20 बजे लौटते समय सरकुलर रोड पर निजी अस्पताल के पास पीछे से आ रहे टैंकर की बाइक में टक्कर लग गई। इससे ससुर गिरे और उनका सिर टैंकर से कुचल गया। हादसे में राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा, लक्ष्मी व आरती को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायलाें को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने लक्ष्मी को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद लोगों ने पीछा किया तो चालक टैंकर मौके पर छोड़कर भाग गया। नगर कोतवाली पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि नेहा मौर्य की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राजाराम मौर्य खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी लखराजी, बेटे सुनील, अनिल और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे व दो बेटियां शादीशुदा हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी की तैयारी हो रही थी। दोनों बेटे भोपाल में मजदूरी करते हैं। उन्हें पिता की मौत की जानकारी दी गई है। मौत से पत्नी लखराजी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।