{"_id":"69838314589d8f9b5108845a","slug":"farmer-dies-due-to-bike-collision-gonda-news-c-100-1-brp1002-151569-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Wed, 04 Feb 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
झझरी। कोतवाली देहात के बेलसर मार्ग स्थित मंडैया चौराहे के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से किसान त्रिवेणी यादव (46) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरखापुर माधवपुर गांव निवासी त्रिवेणी यादव मंगलवार शाम बारिश थमने के बाद पैदल अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गए थे। लौटते समय वह सड़क पार कर दूसरी पटरी पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से वह टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजकुमार ने बताया कि पिता रोज की तरह खेत देखने गए थे, लेकिन लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया।