फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer died in accident

Gonda News: हादसे में किसान की जान गई

Thu, 12 Dec 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer died in accident
अशोक कुमार की फाइल फोटो।
मुजेहना/गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सिसउर अंदूपुर के पास बुधवार सुबह बाइक मोड़ते समय ई रिक्शा की टक्कर लग गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ई रिक्शे को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन निवासी अशोक कुमार (55) बुधवार को गांव के एक युवक के साथ बाइक से अयोध्या रोड स्थित नगवा नवाबगंज जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में सिसउर अंदूपुर चौराहे के पास बाइक मोड़ते समय ई रिक्शा की पीछे से जोरदार टक्कर लग गई। इससे अशोक बाइक से उछलकर गिरे। सिर में शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शे को कब्जे में लेकर घायल किसान को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

अशोक खेती कर परिवार का गुजारा करते थे। बड़ी बेटी आरती की शादी हो चुकी थी। बड़ा बेटा शिवम मुंबई में काम करता है। पत्नी व छोटा बेटा करन गांव में रहते हैं। अशोक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed