फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farewell to Ganpati with cheers

Gonda News: जयकारों केे साथ गणपति को दी विदाई

Mon, 01 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati with cheers
कटहरिया मोहल्ले में विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। - संवाद
गोंडा। गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को शहर के कटहरिया मोहल्ले से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बीच भक्त भीगते हुए छतरी के सहारे गणपति बप्पा की प्रतिमा गोद में लेकर विसर्जन के लिए जाते दिखे।
विज्ञापन

कटहरिया व टेढ़ी बाजार में बारिश के बीच विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। नगर भ्रमण के बाद करनैलगंज में सरयू घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आवास विकास काॅलोनी में गणपति पूजन महोत्सव में जागरण का आयोजन किया गया। लवली त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, गीता त्रिपाठी आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार रविवार देर शाम कस्बे के सुभाषनगर, झिलाही, मऊ आदि जगह गणेश प्रतिमा का पूजन व आरती की गई। जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ उदित नारायण पालीवाल, कोतवाल मनोज कुमार पाठक समेत महिला-पुरुष आरक्षी मौजूद रहे। माधोपुर संवाद के अनुसार उर्दीगोंडा के सर्वा माई स्थान पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार को राजगढ़ अमीनपुर गांव स्थित बांकी झील में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच जयकारों के साथ गणपति बप्पा को विदाई देकर अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई। दुबहा बाजार की गणेश प्रतिमा को कटरा बाजार के बांकी झील में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने डांडिया नृत्य से मन मोहा

धानेपुर। नगर पंचायत धानेपुर के बाबूराम पुरवा में प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्री गणपति पूजा कमेटी की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। बच्चों ने डांडिया समेत अन्य भक्ति गीतों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा पंडाल भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। रायना, खुशी, तनिषा, आराध्य, सृष्टि, शगुन, मोहिनी, नेहा आदि बच्चों ने देवा रे देवा गणपति देवा..., मोरया रे बप्पा मोरया रे..., जय गणेश जय गणेश देवा... आदि भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मंगल सोनी, विजय सोनी, परमजीव प्रसाद, शिवपाल, सोनू सोनी, अजय मराठा, सौरभ गुप्ता, नवनीत कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



56 भोग के साथ 51 किलो लड्डू का लगाया भोग
परसपुर। चौक स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीगणेश पूजा महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को भगवान गणेश को 56 भोग व 51 किलो लड्डू का महाभोग प्रसाद चढ़ाया गया। मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने भगवान गणेश के दरबार में माथा टेका। पंडित उदयभान मिश्र शास्त्री ने विधिविधान से पूजन कराया। समिति अध्यक्ष व व्यापारी नेता रामकुमार सोनी व कमेटी के पदाधिकारी रामनिहाल सोनी, सीनू रस्तोगी, लल्लन कौशल, दयाशंकर कौशल, दिनेश सोनी, रामजी सोनी व पवन घाडगे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed