{"_id":"6aa59410bb4c69ec0c06dac4","slug":"family-members-demanded-that-the-nsa-be-invoked-against-the-accused-and-bulldozers-be-used-on-their-homes-gonda-news-c-100-1-slko1026-165995-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिजन बोलीे- आरोपियों पर लगे एनएसए, घरों पर चले बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिजन बोलीे- आरोपियों पर लगे एनएसए, घरों पर चले बुलडोजर
Sat, 12 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के रेक्सड़िया में मृतक विनोद साहनी की पत्नी ऊषा को सुरक्षा का आश्वासन देतीं शाहपुर चौकी इ
परसपुर। व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद उनका परिवार सदमे के साथ सुरक्षा को लेकर भी डरा हुआ है। शनिवार को मृतक की पत्नी ऊषा और बेटे राजा साहनी ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कुछ आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे परिवार को हर समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
परिजनों ने कहा कि शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखी गई थीं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि शनिवार को मृतक के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यदि इसी बल का कुछ हिस्सा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाता तो अन्य आरोपी भी पकड़े जा सकते थे। परिवार को आशंका है कि सुरक्षा बल हटने के बाद उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
ऊषा और राजा ने मामले की सीबीआई जांच कराने, सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, एनएसए लगाने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से परिवार से मिलने आ रहे नेताओं को भी पुलिस रोक रही है। इससे परिवार अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद शाहपुर चौकी प्रभारी निशा निषाद ने कहा कि परिवार की सुरक्षा नहीं हटाई जाएगी। पुलिसकर्मी परिवार की सुरक्षा के लिए ही तैनात हैं। पुलिस की मौजूदगी में परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।