फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family members arranged the marriage of lovers

Gonda News: परिजनों ने कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

Sun, 28 Sep 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Family members arranged the marriage of lovers
खोड़ारे के खम्हरिया बाजार में कराई गई प्रेमी-प्रेमिका की शादी। - स्रोत: सोशल मीडिया 
खोड़ारे। क्षेत्र के खम्हरिया बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में शनिवार देर शाम ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी। ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बैजपुर निवासी सोनू मौर्य (20) का खम्हरिया की रहने वाली निशा मौर्या से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू खम्हरिया बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान से कुछ दूरी पर ही निशा का घर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। शनिवार को निशा के परिजनों ने प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने सोनू के परिजनों से संपर्क किया और आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों पक्ष ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के रामजानकी मंदिर पहुंचे और सोनू व निशा की शादी करा दी। शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका मंदिर के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं। प्रेमी ने सिंदूर भरकर प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान गांव के लोग गवाह बने और दोनों परिवारों ने सामाजिक रीति-रिवाज के तहत विवाह को संपन्न कराया। बैजपुर के पूर्व प्रधान ओंकार गुप्ता ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने सामाजिक सहमति से शादी कराकर विवाद की संभावना खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed