फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fake report of 441 teachers sent to STF, ruckus

एसटीएफ को भेज दी 441 शिक्षकों की फर्जी रिपोर्ट, हंगामा

Mon, 06 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fake report of 441 teachers sent to STF, ruckus
गोंडा। बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखा विभाग की एक चूक से जिले 441 शिक्षकों की सांसें अटक गई हैं। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ ने ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी थी जिन्होंने पैन कार्ड बदला है। वित्त एवं लेखा विभाग में हड़बड़ी में ऐसे शिक्षकों की सूची भेज दी, जिनके पैन कार्ड में संशोधन हुआ था। यही नहीं कई ऐसे शिक्षकों का नाम भी सूची में शामिल कर लिया गया, जिन्होंने कभी कोई परिवर्तन नहीं किया। शासन से यह सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को मिली तो उन्होंने वित्त एवं लेखा विभाग को वापस कर दिया। कहा कि पैन कार्ड बदलने की रिपोर्ट मांगी गई थी। सूची में सुधार करें, अब वित्त एवं लेखा विभाग शिक्षकों की सूची का मिलान कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर पैन कार्ड बदल कर कई शिक्षक नौकरी कर रहे थे। इसमें गोंडा के भी दो शिक्षकों का नाम सामने आया। जिनके विरुद्ध कार्रवाई हुई। इसके बाद फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ को सौंपी गई और पैन कार्ड बदलने वालों की सूची मांगी गई। वित्त एवं लेखा विभाग से ऐसी सूची चली गई जिसमें पैन कार्ड बदलने वाले शिक्षकों के बजाए पैन कार्ड में संशोधन करने वाले शिक्षक शामिल हैं। यह संशोधन कहीं एक-दो अंक गलत फीड होने का है, लेकिन यह सूची जाने से हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

कुछ शिक्षक नेताओं ने तो बाकायदा सुधार करने के लिए शिक्षकों से आवेदन लेने शुरू कर दिए। ऐसा तब किया जब वित्त एवं लेखाधिकारी मंगलेश पालीवाल ने साफ कर दिया कि वह सुधार कर रहे हैं और किसी शिक्षक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उधर सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपे। मांग किया कि ऐसी फर्जी सूचना भेजे जाने पर कार्रवाई हो और वस्तुस्थिति से शिक्षकों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन ज्ञापन देने का जारी रहा क्रम, संगठनों ने भरी हुंकार
शिक्षकों के पैन कार्ड के मामले में शिक्षक संगठनों की ओर से सोमवार को तेवर तीखे रहे। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों के पैन नंबर की एक सूची जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी व जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने इसे शिक्षकों के सम्मान के विरुद्ध बताया। जिला उपाध्यक्ष एवं मनकापुर अध्यक्ष अंगद प्रसाद, जिला संयुक्त मंत्री एवं तरबगंज अध्यक्ष बलवंत सिंह, जिला प्रचार मंत्री इरफान मुईन, परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन सिंह, मंत्री प्रमोद द्विवेदी, बेलसर मंत्री विजय चौहान, रुपईडीह मंत्री राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष मनकापुर अब्दुल रब, उपाध्यक्ष परसपुर बृजेन्द्र सिंह आदि ने नाराजगी जताई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिला महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, कृष्णा किशोर यादव, मंडल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय आदि ने ज्ञापन सौंपा। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय नारायन पांडे, कोषध्यक्ष दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रचार मंत्री अमित सिंह, दुर्गा प्रसाद शर्मा ने वित्त एवं लेखाधिकारी से आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग किया।

शिक्षकों के पैन कार्ड मामले के निस्तारण पर कार्रवाई शुक्रवार से ही की जा रही है। शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, शिक्षकों से कोई अभिलेख भी नहीं मांगे गए हैं। अपने स्तर से ही सुधार किया जा रहा है।
-मंगलेश पालीवाल, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed