फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Faith is heavy on winter, main bath on 13th

Gonda News: सर्दी पर आस्था भारी, मुख्य स्नान 13 को

Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Faith is heavy on winter, main bath on 13th
पसका (गोंडा)। त्रिमुहानी घाट पर इन दिनों कल्पवास कर रहे साधु-संतों व श्रद्धालुओं के भजन कीर्तन से रौनक छाई है। ठंड भी आस्था भारी पड़ रही है। यहां 13 जनवरी को होने वाले मुख्य स्नान की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से आए मणिराम दास ने बताया कि वह त्रिमुहानी घाट पर लगभग 14 वर्ष से अनवरत कल्पवास कर रहे हैं। लघु प्रयाग के नाम से विख्यात सूकरखेत के त्रिमुहानी घाट पर स्नान-दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। तुलसीदास ने राम चरितमानस में त्रिमुहानी घाट की महिमा का वर्णन किया है। कल्पवास करने आए नयननाथ महाराज उर्फ फलाहारी बाबा ने बताया कि वह सूकरखेत में 25 वर्ष से कल्पवास करने आ रहे हैं। कचनापुर कुटीघाट के वाल्मीकि दास ने भी घाट की महिमा व सूकरखेत के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


यह है समस्या
घाट पर व्याप्त समस्याओं से कल्पवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि सरयू नदी में सिल्ट जमा होने से स्नान घाट पर पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल के लिए सरयू नदी के पास एकमात्र हैंडपंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई के दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव ने त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई के साथ ही नदी में फैली जलकुंभी को साफ करने का निर्देश दिए हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे ने शुक्रवार को त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर मेले में साफ-सफाई की हकीकत परखी। डीपीआरओ ने मेला परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने, शौचालय को यथाशीघ्र संचालित करने व मेला परिसर व घाट पर कूड़ादान रखने के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed