{"_id":"5894c9384f1c1bda17e813ff","slug":"failure-to-pay-113-crore-issue-notice-to-bajaj-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 करोड़ का पेमेंट न करने पर बजाज चीनी मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 करोड़ का पेमेंट न करने पर बजाज चीनी मिल को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के गन्ना मूल्य का 113 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर इटईमैदा मिल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने क्षेत्र के 30 हजार किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है।
शीघ्र भुगतान न करने पर डीएम ने मिल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बजाज चीनी मिल ने पेराई सत्र 2016-17 के तहत क्षेत्र के करीब 30 हजार किसानों के गन्ना मूल्य का एक अरब 12 करोड़ 83 लाख 34 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया है।
कैंप कार्यालय पर डीएम राम विशाल मिश्र ने दो फरवरी को समीक्षा के दौरान मिल प्रबंधन के खिलाफ गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। टैंगिग आदेश के अनुसार किसानों के बेचे गए गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर हर हाल में करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल प्रबंधन टैगिंग आदेश का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए डीएम ने 30 दिसंबर 2016 और 18 जनवरी 2017 को नोटिस जारी कर कड़े निर्देश दिए थे।
इससे पहले जिला गन्ना अधिकारी के स्तर से भी 12 दिसंबर 2016 और 31 जनवरी 2017 को 14 दिन पूर्व तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान करने के संबंध में मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका है।
कई नोटिस जारी होने के बाद मिल प्रबंधन ने अभी तक मात्र 18 करोड़ 74 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया है जबकि मिल प्रबंधन ने एक अरब 31 करोड़ 58 लाख दो हजार रुपये का गन्ना किसानों से खरीदा है।
डीएम ने नोटिस के माध्यम से बजाज चीनी मिल के प्रबंधन को ब्याज सहित पूरी राशि शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर डीएम ने मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।