फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eyes fixed on the results of Milkipur and Delhi assembly elections

Gonda News: मिल्कीपुर और दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकीं निगाहें

Fri, 07 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Eyes fixed on the results of Milkipur and Delhi assembly elections
गोंडा। मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव और देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव की चर्चा से जिले का सियासी माहौल भी गर्म है। शनिवार को आने वाले परिणामों पर आम जनमानस व राजनीतिक पार्टियों की पैनी नजर है। तमाम कयास भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव में सौ फीसदी जीत के दावे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कहना है कि गठबंधन से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी की करारी हार की आशंका को देखते हुए सपा मुखिया अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। चुनाव आयोग को कफन भेजने की बात कहकर उन्होंने देश की उच्च संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। दिल्ली के चुनाव में भी भाजपा ही जीतेगी।
विज्ञापन

इससे उलट समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा, भाजपा और उसकी सरकार चाहे जितना जोर लगा ले अंतत: जीत सपा की ही होगी। इसका कारण है कि भाजपा सरकार की नफरती और जनविरोधी नीतियों को जनता जान चुकी है। हालांकि भाजपा सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से चुनाव को अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा, सरकारी तंत्र के तमाम प्रयास के बाद भी मिल्कीपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की ही जीत होगी। क्योंकि भाजपा की सरकार से जनता जनार्दन ऊब चुकी है। प्रमोद ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस को अच्छी सीटें मिलेंगी। आम आदमी पार्टी इस बार अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया कहते हैं कि मिल्कीपुर में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन दिल्ली की सभी सीटों पर पार्टी पूरे दमखम से लड़ी है। वहां अच्छे परिणाम आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed