फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   explanation from bdo

बीडीओ से जवाब तलब

Wed, 24 Jun 2015 12:03 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
लाख प्रयास के बावजूद जिले में मनरेगा योजना पटरी पर नहीं आ रही है। लापरवाही का आलम यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक 68 ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हो सका है। पचपेड़वा ब्लॉक के 35 ग्राम पंचायतों में काम शुरू न होने पर सीडीओ ने बीडीओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ ने सभी बीडीओ को कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। मंगलवार को सीडीओ रामाश्रय ने विकास भवन स्थित कार्यालय में जिले में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले की 68 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 में कोई काम शुरू न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ को माहवार बजट खर्च करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पचपेड़वा ब्लॉक के सबसे अधिक 35 ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम शुरू न होने पर बीडीओ गोविंद प्रसाद शुक्ल से तीन दिन के अंदर जवाब तलब करते हुए काम शुरू कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने कहा कि हर महीने काम न होने पर रोजगार सेवकों को मानदेय देना संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार हर महीने ग्राम पंचायतों में काम कराने के लिए बजट का आवंटन करती है। माह के अंत तक बजट खर्च न कर पाने की दशा में लैप्स हो जाता है। अगले माह में मनरेगा कार्य के लिए सभी ग्राम पंचायतों को दूसरा बजट अलाट होता है।

सीडीओ ने सभी नौ ब्लॉकोें के बीडीओ और 667 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों, एपीओ व रोजगार सेवकों को रह माह गावों में काम कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि जून माह में अभी तक 667 के सापेक्ष 348 ग्राम पंचायतों में काम कराया गया है।


 599 ग्राम पंचायतों में काम तो हो रहा है लेकिन मस्टर रोल न भरे जाने के कारण वेबसाइट पर शो नहीं हो रहा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिवों, एपीओ व रोजगार सेवकों को चेतावनी दी है कि यदि मनरेगा योजना की राशि माहवार खर्च नहीं की तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed