{"_id":"6907954ed6f59ef3b10698dc","slug":"expired-and-addictive-medicines-found-in-bengali-ayurvedic-dispensary-gonda-news-c-100-1-gon1001-146454-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बंगाली आयुर्वेदिक औषधालय में एक्सपायर व नशे की मिलीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बंगाली आयुर्वेदिक औषधालय में एक्सपायर व नशे की मिलीं दवाएं
Sun, 02 Nov 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। औषधि विभाग, एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात तिवारी बाजार स्थित बंगाली आयुर्वेद औषधालय का औचक निरीक्षण किया। छानबीन में नशे में उपयोग की जाने वाली दवाएं, एक्सपायर दवाएं और बिना लाइसेंस के दवा बिक्री का मामला सामने आया। टीम ने मौके से करीब 47,965 रुपये की दवाओं को जब्त किया है।
औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदार विवेक कुमार बनर्जी मौके पर नहीं मिले। दुकान में मिले आशुतोष मौर्य से औषधि विक्रय का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने फर्म में भंडारित दवाओं का क्रमवार विवरण तैयार कर 41 प्रकार की दवाओं को एक बोरी में रखकर सील किया। इनमें कुछ नशीली और एक्सपायर दवाएं भी थीं। चार संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक अमरनाथ, ब्रह्मानंद सिंह, सैय्यद समसुद्दीन, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।