{"_id":"63c1a151a24903343f30b555","slug":"exam-gonda-gps-paper-gonda-news-lko6664820157-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जीपीएस लगे वाहनों से केंद्र पहुंचेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जीपीएस लगे वाहनों से केंद्र पहुंचेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
गोंडा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कड़ी व्यवस्था रहेगी। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए अब प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाए जाएंगे। जिससे रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना न रहे। साथ ही जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और प्रश्न पत्र यहां तक पहुंचने का समय भी तय होगा। रास्ते में रुकने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। जिले के 143 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की परीक्षा में 92518 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र को सुरक्षित पहुंचाने की बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अक्सर पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। बता दें कि पहली बार बोर्ड प्रश्न पत्र रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को चिह्नित किया है। जिनकी परिधि में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र होंगे।
केंद्रों को एक साथ नहीं दिए जाएंगे प्रश्नपत्र
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों को एक साथ सभी प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी। उस विषय का प्रश्नपत्र उस दिन केंद्रों को वितरित किया जाएगा। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिया है। पहले प्रश्नपत्रों को बैंक के लॉकर में रखने की तैयारी थी। इसके लिए प्रयास किया गया था, लेकिन इसे स्थगित कर अब ब्लॉक मुख्यालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लगाए जाएंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे
प्रश्न-पत्र रखे जाने वाले स्कूलों में भी पर्चे की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां पर्चे रखे जाएंगे वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से प्रश्न पत्रों की निगरानी होगी और कोई भी हलचल होने पर इसके जरिए कंट्रोल रूम समेत अधिकारियों को अलर्ट पहुंच जाएगा।
कड़ी होगी गिरानी व्यवस्था
बोर्ड परीक्षा में निगरानी व्यवस्था काफी कड़ी रहेगी। हर पल केंद्रों की निगरानी तकनीक से होगी और टीमों से भी निगरानी रहेगी। राकेश कुमार, डीआईओएस