फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exam,gonda,Basic school,nipun bharat mission

Gonda News: 4.21 लाख छात्रों की निपुण परीक्षा आठ को तय, तैयारी पूरी

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Exam,gonda,Basic school,nipun bharat mission
गोंडा के एपी इंटर कॉलेज मनकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के 2,611 परिषदीय स्कूलों में निपुण की परीक्षा आगामी 8 दिसंबर गुरुवार को होगी। इसमें 4.21 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक भी तय कर दिए गए हैं। 16 ब्लाक संसाधन केंद्रों पर परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को परीक्षा के प्रशिक्षण दिए गए। सीडीओ गौरव कुमार ने भी प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अर्द्धवार्षिक और टर्म परीक्षाओं के स्थान पर होने वाला निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) आठ दिसंबर को होगा। इसके बाद बच्चों को सीधे वार्षिक परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

निपुण की परीक्षा में कक्षा-एक, दो व तीन के छात्रों से सवाल का जवाब लेकर शिक्षकों को ओएमआर शीट पर लिखनी होगी। वहीं, कक्षा चार से लेकर आठ तक छात्रों की प्रश्नपत्र के जरिए परीक्षा होगी। डायट ने प्रश्नपत्र तैयार किया है, जो परीक्षा के दिन बीआरसी पर भेजा जाएगा। बीआरसी से पर्यवेक्षक प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट लेकर स्कूलों पर पहुंचेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के कायाकल्प पर जोर
मनकापुर (गोंडा)। एपी इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक छपिया, ब्लॉक मनकापुर के अध्यापकों को निपुण परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ गौरव कुमार ने कायाकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि छपिया व मनकापुर ब्लाक में कायाकल्प की हालत सबसे खराब है। इसमें सुधार होना आवश्यक है। यदि ग्राम प्रधान, सचिव तथा कार्यदायी संस्था कायाकल्प के मानक में गड़बड़ी करती है तो अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे उस कार्य को देखें। कोई दिक्कत हो या गुणवत्ता खराब होने पर अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अवगत करायें।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी मनकापुर शिवमणि व खंड विकास अधिकारी छपिया से कायाकल्प का काम जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके एपीओ अमित राव, एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी छपिया अंजनी कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed