{"_id":"62c5ccfe040f755d42595b3f","slug":"exam-bed-documents-gonda-news-lko638444917","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान व गणित के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान व गणित के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा में बीएड प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के 13 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई, दोनों पालियों में 675 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 5650 ने आवेदन किए थे, जिसमें पहली पाली में 337 व दूसरी पाली 338 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी है। प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड को शामिल किए जाने के साथ ही कई अन्य भर्तियों के लिए पहले से अवसर होने के कारण बीएड का क्रेज ज्यादा रहा। बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की उलझन सवालों ने बढ़ाए रखा। सामान्य ज्ञान के साथ ही गणित सवालों से परीक्षार्थियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी।
परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थी एक दूसरे से प्रश्नपत्रों पर चर्चा करते हुए दिखे। किसी को सामान्य ज्ञान वाले सवालों ने परेशानी में डाला। वहीं किसी को हिंदी ने भी अटकाए तो गणित से कईयों को जूझना पड़ा। इस तरह चर्चाएं करते हुए, फिलहाल हल किए प्रश्नपत्रों पर संतोष जताते नजर आए। अभिषेक का कहना है कि सवाल जरूर कुछ घुमा- फिराकर पूंछे गए थे, लेकिन प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ ही निगरानी भी रही। केंद्रों का जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज बड़गांव, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
परीक्षा दो पालियों में 13 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करायी गयी है। प्रथम पाली में कुल 5650 के सापेक्ष 337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 5650 के सापेक्ष 338 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न हुई। निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने भी किया।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र था सहज, गणित के सवाल कठिन
बीएड प्रवेश परीक्षा करके केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों में तनाव के साथ उत्साह भी दिखा। परीक्षा देकर लौटीं आकांक्षा ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्रों में कई नवीन सवाल शामिल थे। वहीं गणित थोड़ा कठिन था, लेकिन प्रश्नपत्र ठीक था। तैयारी भी किया था। इसी तरह राम कुमार चतुर्वेदी ने भी कहा कि प्रश्नपत्र आशा के अनुरूप ही था, बस गणित के सवालों ने काफी मेहनत कराई। सुभाष, ध्रुव कुमार शर्मा, रवि कुमार ने भी कहा कि प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था, सवालों के पूछने का तरीका नए ढंग का लगा।