{"_id":"64174cfd0bcc37552c0c3e57","slug":"exam-basic-school-gonda-news-c-13-1-136960-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज से परिषदीय स्कूलों के 4.10 लाख छात्रों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज से परिषदीय स्कूलों के 4.10 लाख छात्रों की परीक्षा
Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों के चार लाख 10 हजार छात्रों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा के तहत कक्षा एक की परीक्षाएं मौखिक व दो से पांचवीं कक्षा तक की परीक्षाएं मौखिक एवं लिखित दोनों होंगी। कक्षा छह से आठवीं तक की परीक्षाएं लिखित होंगी। जिले में परीक्षा में तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए 166 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
स्कूलों में पहली पॉली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और द्वितीय पॉली की परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक आयोजित होगी। सभी कक्षाओं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा। परीक्षाएं 24 मार्च तक होगीं।
26 मार्च से तीस मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकरण एवं परीक्षाफल तैयार करना है। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित करने के साथ ही रिजल्ट कार्ड का वितरित किए जाएंगे। इस तरह 01 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो जाएगा।