फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Every section of society benefits from the budget and entrepreneurs benefit from the Trump deal

Gonda News: बजट से हर वर्ग व ट्रंप डील से उद्यमियों को फायदा

Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Every section of society benefits from the budget and entrepreneurs benefit from the Trump deal
गोंडा। प्रदेश के कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी दारा सिंह चौहान ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ प्रदेश व गोंडा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

बजट में उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दी गई है, जिससे किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों समेत हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख लगातार मजबूत हो रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्तावित ट्रेड डील में टैरिफ में 25 प्रतिशत तक की कमी की है। इससे भारतीय किसानों व उद्यमियों को फायदा होगा। कृषि के उपकरण व सामान सस्ते होंगे। कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास बजट को लेकर कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जनता विकास और कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर सरकार को समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जिन ठेकेदारों ने सड़कों और गलियों में गड्ढे खोदे हैं, वे उन्हें तत्काल समतल करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान एमएलसी विजय बहादुर पाठक, विधायक प्रेम नरायन पांडेय, अजय सिंह, प्रभात वर्मा, बावन सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, सूर्यनारायण तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed