फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even children are in line for cylinders

Gonda News: बच्चे भी सिलिंडर की लाइन में

Mon, 06 Apr 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Even children are in line for cylinders
सिविल लाइंस में कड़ी धूप में गैस सिलिंडर के लिए लगी कतार। -संवाद
गोंडा। रसोई गैस की किल्लत अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि मजबूरी बन चुकी है। ऐसी मजबूरी जो मासूम बचपन तक को अपनी चपेट में ले रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने का नजारा किसी संकट से कम नहीं था। पूर्वाह्न 11:50 बजे की चिलचिलाती धूप में सैकड़ों लोग सिलिंडर के इंतजार में कतारबद्ध खड़े थे। इनमें बूढ़े, महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चे भी शामिल थे, जिनके हाथों में किताबों की जगह गैस सिलिंडर था।
आवास विकास कॉलोनी निवासी कक्षा दो का छात्र ओजस शर्मा सुबह छह बजे से कतार में खड़ा था। पसीने से तरबतर, थकी आंखों में इंतजार साफ दिख रहा था। पानी की बोतल से गला तर करते हुए ओजस ने बताया कि गैस लेने के लिए आज स्कूल छोड़ना पड़ा, पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उनका काम छोड़ना मुश्किल है। घर की जिम्मेदारी आज उसके नन्हे कंधों पर थी।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर चौक बाजार निवासी कक्षा तीन का छात्र अनस भी अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। भूख-प्यास से बेहाल यह बच्चे उस सिस्टम की तस्वीर बयां कर रहे थे, जहां सुविधा के नाम पर सिर्फ कागजी इंतजाम हैं। जबकि एजेंसियां कागजों में होम डिलीवरी दिखाकर प्रति सिलिंडर 30 रुपये तक वसूल रही हैं, लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं को खुद कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
मलियाना निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि सुबह से कुछ खाया नहीं, सिर्फ पानी के सहारे खड़े हैं। फोरविसगंज के मो. शरीफ ने कहा कि सुबह सात बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक लोड नहीं आया। इकबाल सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एजेंसी न तो होम डिलीवरी देती है और न ही उसका पैसा कम करती है। वहीं हारीपुर निवासी राहुल शुक्ल ने कहा कि जब स्टॉक है, तो यह अव्यवस्था क्यों...?।

होम डिलीवरी का पैसा कम करने का निर्देश
सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वह होम डिलीवरी दें। यदि बुकिंग अधिक होने की स्थिति में होम डिलीवरी में देरी होती है और उपभोक्ता खुद सिलिंडर लेने गोदाम पर आते हैं तो उनका होम डिलीवरी का पैसा कम कर दिया जाए।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed