फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even after receiving the money, the construction of the building was not completed, FIR was lodged against the contractor

Gonda News: रुपये लेने के बाद भी नहीं पूरा कराया भवन निर्माण, ठेकेदार पर एफआईआर

Sun, 08 Mar 2026 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Even after receiving the money, the construction of the building was not completed, FIR was lodged against the contractor
गोंडा। शहर के आवास विकास कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में सेना के एक अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात सत्यदीप तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनपद गोंडा के आवास विकास कॉलोनी में उनके पिता के स्वामित्व वाले प्लॉट पर जनवरी 2025 में एक मंजिला मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसके लिए ठेकेदार कौशिक कुमार साहू से करीब 44.71 लाख रुपये में अनुबंध किया गया था। निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि अब तक करीब 39 लाख रुपये (लगभग 90 प्रतिशत भुगतान) दिए जाने के बावजूद ठेकेदार ने न तो ग्राउंड फ्लोर और न ही प्रथम तल का निर्माण पूरा किया।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया कि ठेकेदार ने अतिरिक्त धन की मांग की और मांग पूरी न होने पर काम बंद कर दिया। मेजर तिवारी का आरोप है कि ठेकेदार ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में व्हाट्सएप संदेश और ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित अधिकारी का कहना है कि सेना में तैनाती के कारण वह लंबे समय से बाहर रहते हैं, जिसका लाभ उठाकर ठेकेदार निर्माण कार्य को अधूरा छोड़कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जान से मारने की धमकी व अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed