{"_id":"6a5a72c2148f8a348d0433d1","slug":"ensure-the-sealing-and-attachment-of-assets-acquired-through-crime-gonda-news-c-100-1-slko1026-162460-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध से अर्जित संपत्ति की कराएं सीलिंग व कुर्की : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध से अर्जित संपत्ति की कराएं सीलिंग व कुर्की : एसपी
Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित विवेचनाओं, जांच प्रार्थना-पत्रों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर उसकी सीलिंग व कुर्की की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में सबसे पहले लंबे समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों से लंबित मामलों के कारण पूछे और विवेचना में आ रही बाधाओं को दूर कर गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अनावरण शेष अभियोगों, इनामिया और जिलाबदर अपराधियों, गैंगस्टर एक्ट के मामलों, हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की भी समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय तथा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की धनराशि होल्ड
- एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे साइ-वज्र अभियान के तहत जिले में अब तक 11 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई है।
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
- जनवरी 2026 से 17 जुलाई 2026 तक ऑपरेशन दहन के तहत 1020 मुकदमों से संबंधित 1582.72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।