फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Engineer suspen if mobile off

मोबाइल बंद रखने वाले अभियंता होंगे सस्पेंड

Wed, 29 Jul 2015 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
शाम पांच बजे के बाद मोबाइल नाट रीचबल या स्विचडऑफ करने वाले अभियंता सस्पेंड होंगे। मुख्य अभियंता के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इन पर निगरानी रखी जाएगी। जिले में 20  बिजली घरों के साथ ही अवर अभियंताओं की एक लंबी चौड़ी फौज है।
विज्ञापन


जिसमें फुल फ्लैश चार्ज वाले अवर अभियंता ही नहीं बल्कि एक दर्जन ऐसे प्रभारी अभियंता भी शामिल हैं, जो टीजी टू (टेक्निीशियन ग्रेड टू) की अर्हता रखते हैं। जिन्हें प्रभारी जेई बनाकर बिजली घरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अभियंताओं में से ज्यादातर अभियंता क्षेत्र में जाने के बजाए पूरे दिन केवल बिजली दफ्तर के ही चक्कर काटा करते है।
विज्ञापन


जबकि शाम के पांच बजते ही सीयूजी मोबाइल नाट रीचबल और स्विचडऑफ कर लेते हैं। इससे उपभोक्ता व पावर कॉरपोरेशन के अन्य अधिकारी उनसे संपर्क नहीं कर पाते। कभी-कभी तो लाइन  फाल्ट और टूट कर गिरे तारों की सूचना भी लोग क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को फोन पर देना चाहते हैं, लेकिन वह भी उनके मोबाइल बंद रखने से उन तक नहीं पहुंच पाती और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं सब समस्याओं  को देखते हुए मुख्य अभियंता ने दफ्तर में संचालित बिजली कंट्रोल रूम से ऐसे अभियंताओं पर नजर रखे जाने के लिए सभी अभियंताओं की एक सूची तैयार करवाकर कंट्रोल रूम में तैनात लोगों से एक-एक का नंबर हर घंटे में चेक किए जाने का निर्देश दिया है। जिसका काम मंगलवार से शुरू भी हो गया है। प्रत्येक घंटे ऐसे अभियंताओं के नंबर पर फोन करके उनकी लोकेशन ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed