{"_id":"68617a2e786057d5210911e3","slug":"encroachment-removed-from-278-chak-margs-gonda-news-c-100-1-slko1028-140058-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 278 चकमार्गों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 278 चकमार्गों से हटवाया अतिक्रमण
Sun, 29 Jun 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुगम और विवादमुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल का असर दिखाई देने लगा है। डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई चकमार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मुहिम के तहत अब तक 278 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
यह कार्रवाई सभी तहसीलों में गठित 10-10 क्विक रिस्पांस राजस्व टीमों के माध्यम से की गई। सदर तहसील के पंडरी कृपाल, रुपईडीह, झंझरी एवं इटियाथोक विकास खंडों में 97 चकमार्ग मुक्त कराए गए। करनैलगंज तहसील के करनैलगंज, कटरा बाजार, परसपुर और हलधरमऊ विकास खंडों में 82 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसी तरह मनकापुर तहसील में बभनजोत, छपिया और मनकापुर ब्लॉक में 40 चकमार्ग अतिक्रमणमुक्त हुए। तरबगंज तहसील के नवाबगंज, तरबगंज, वजीरगंज और बेलसर क्षेत्रों में 59 चकमार्गों से अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अतिरिक्त, 9 अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई।