फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Encroachment caused traffic jam in Machrehta town

Gonda News: मछरेहटा कस्बे में अतिक्रमण से लगा जाम

Fri, 24 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment caused traffic jam in Machrehta town
कस्बे में लगा जाम।
सीतापुर। मछरेहटा कस्बे में मुख्य सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण से आमजन परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कस्बावासियों के अनुसार कई बार उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


खैराबाद से कल्ली चौराहा तक सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग ही कराता है। यह सड़क मछरेहटा कस्बे से होकर गुजरती है। सड़क चौड़ीकरण होने पर कस्बे के लोगों को जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलने की एक उम्मीद जगी थी। कस्बावासियों के अनुसार उन्हें अब ठोस कार्रवाई की उम्मीद ही नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कई बार अतिक्रमणकारियों को सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया है। विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार सड़क की नाप-जोख भी की है।
विज्ञापन


स्थानीयों के अनुसार क्षेत्र के गांवों के लिए मछरेहटा कस्बा एक मुख्य व्यवसायिक केंद्र है I यहां हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन व्यवसाय करने व घरेलू सामान सब्जी आदि लेने के लिए आते हैं। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हैं। स्कूली बच्चे, एंबुलेंस व राहगीर जाम की समस्या से प्रतिदिन जूझते रहते हैं। आकाश, शोभित, सोनू, रिंकू, सचिन व अन्य ने सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग जय प्रकाश भारती ने बताया कि दुकानदारों को निर्देशित करने के साथ विभागीय कार्रवाई करके अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed