फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   encompass to the diploma engineers

डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना

Tue, 23 Feb 2016 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
encompass to the diploma engineers
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों के नियमित कार्य बहिष्कार से विकास कार्य ठप हो गया है। मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरों की शासन द्वारा लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं किये जाने पर कार्यमापी पुस्तिका अवर अभियंताओं ने विभाग को सौंप दी। 4200 से 4800 ग्रेड पे दिलाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार कर छठे दिन जल निगम कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर राकेश पांडेय ने कहा कि  शासन की उदासीनता से डिप्लोमा इंजीनियर्स का 4800 ग्रेड पे लागू नहीं हो पा रहा है, जिससे इंजीनियरों को आवास, इन्क्रीमेंट समेत अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इंजीनियर कमलेश कुमार ने कहा कि यदि शासन ने जल्द से डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्य रुक गया है। धरने में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नगर पालिका, विद्युत, जिला पंचायत, आवास विकास परिषद, पैक्सफेड, सेतु निगम विभाग के सदस्यों ने प्रतिभाग किया और सभी विभाग के इंजीनियरों ने कार्यमापी पुस्तिका जमाकर कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed