फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Empower daughters in education, social and economic fields

Gonda News: शिक्षा, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सशक्त बनें बेटियां

Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Empower daughters in education, social and economic fields
चौपाल में महिलाओं की गोद भराई करतीं सीडीओ अंकिता जैन। स्रोत: सूचना विभाग
रुपईडीह/वजीरगंज/मोतीगंज/मसकनवा/पसका। डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को पंचायत भवन छितौनी में महिलाओं को उनके अधिकार, आत्मनिर्भर बनने के गुण और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं मोबाइल, कंप्यूटर और आधुनिक साधनों का सदुपयोग कर शिक्षा, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सशक्त बनें।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि महिलाएं एनआरएलएम से जुड़कर बैंक लोन लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। विद्यालय की बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान प्रश्न पूछने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जांच कराने की जानकारी दी। डीपीआरओ लालजी दूबे ने स्वच्छता व पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने वृद्धा पेंशन, सामूहिक विवाह, अटल आवासीय विद्यालय और कन्या विवाह अनुदान योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौड़िया थाने की आरक्षी सुधा देवी ने मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को उनके अधिकार समझाए। डीएम ने बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पहले डीएम व सीडीओ ने पंचायत भवन से लगे पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर इंटरलॉकिंग और अनुचर की तैनाती के निर्देश दिए। एसपी विनीत जायसवाल ने शहर में भ्रमण कर बेटियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
वजीरगंज संवाद के मुताबिक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। वार्डन नीलम वर्मा, उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, आरक्षी सोनम सिंह व टीम ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए। बेटियों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए और पत्रक वितरित किए।
यहां भी हुए आयोजन

मोतीगंज। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ रामप्रकाश मौर्य व ग्राम प्रधान बिंदेश्वरी प्रसाद पाल ने दीप जलाकर किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद ने छात्र-छात्राओं से योग कराया। अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। (संवाद)


मसकनवा। सतेंद्रनाथ सुनील कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। (संवाद)

पसका। ग्राम पंचायत चंगेरी के कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। बच्चियों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्टाॅल पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात का अन्नप्राशन किया गया। उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी ने हेल्पलाइन नंबर साझा किए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, एडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed