फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employment servants perform

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2015 11:04 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
नियमित करके राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर जिले के रोजगार सेवक पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को वीर विनय चौराहे पर चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सहायक के रूप में संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को नियमितीकरण तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। ब्लॉक से काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च करते हुए रोजगार सेवक वीर विनय चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन


चौराहे पर चक्का जामकर अपनी मांगों के समर्थन में रोजगार सेवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम नईमी व जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार वर्मा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान रोजगार सेवकों को नियमित करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रदेश सरकार रोजगार सेवकों को नियमित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा मुखिया के वादे को पूरा करते हुए रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग की।


वीर विनय चौराहे से पैदल मार्च करते हुए रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर अफजाल अहमद खान, मैराज आलम, कृष्ण कुमार वर्मा, रमेश कुमार, राकेश शर्मा सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed