फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employees got angry over inconvenience in treatment at railway hospital

Gonda News: रेलवे चिकित्सालय में इलाज की असुविधा पर भड़के कर्मचारी

Wed, 02 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employees got angry over inconvenience in treatment at railway hospital
गोंडा के रेलवे लोको शेड के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी। - संवाद
यूएमआईडी पोर्टल न चलने से मरीजों को निजी अस्पतालों में कराना पड़ रहा है इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय रेलवे मान्यता के चुनाव के लिए गोंडा पहुंचे। कर्मचारियों ने रेलवे चिकित्सालय में इलाज की सुविधा न मिलने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। चिकित्सालय में जानकारी करने पर पता चला कि यूनिक मेडिकल आईडेंटी कार्ड डैशबोर्ड पोर्टल नहीं चल रहा है, इससे इलाज में दिक्कत हो रही है।

उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्र भी रहे। रेल कर्मियों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। रेलवे अस्पताल की समस्या पर महामंत्री ने प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी से बात किया। कहा कि पोर्टल न चलने पर पंजिका बनाकर इलाज की समस्या दूर कराएं। मंडल मंत्री मुरारी लाल मिश्र, कारखाना मंडल के दीपक चौधरी, जयप्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गोंडा शाखा के अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह आदि रहे। इस दौरान चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में कीमैन आसने की बर्खास्तगी पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed