फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   electricity stalled 17 hour's

17 घंटे ठप रही बिजली

Mon, 10 Aug 2015 11:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीती रात करीब नौ बजे गोंडा स्थित 220 केवी बिजली घर से बलरामपुर जाने वाली 132 केवी लाइन में अचानक खराबी आ जाने से हाईटेंशन लाइन की सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) दग गई। इससे समूचे बलरामपुर जिले के साथ ही गोंडा जिले के दो बिजली घरों इटियाथोक व खरगूपुर की बिजली 17 घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


बिजली न मिलने से गोंडा की तीन लाख आबादी और बलरामपुर जिले की 21 लाख आबादी को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। लोगों ने सड़कों पर घूमकर किसी तरह रात गुजारी। इस दौरान पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। उपखंड अधिकारी पारेषण खंड आरके त्रिपाठी ने बताया कि 132 केवी लाइन की सीटी रात में किसी फाल्ट से दग गई थी।
विज्ञापन


इसे सोमवार की दोपहर दो बजे ठीक करके दोनों जिलों के बंद चल रहे बिजली घरों की बिजली चालू कर दी गई।
देवीपाटन मंडल के मुख्यालय गोंडा में स्थित 220 केवी बिजलीघर से मंडल के चार जिलों को बिजली की आपूर्ति होती है। इसके लिए यहां 220 केवी बिजलीघर से 132 केवी की तीन अलग-अलग लाइनें बलरामपुर, भिनगा और बहराइच ले जाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार की रात 220 केवी बिजलीघर के स्विचयार्ड में बलरामपुुर जाने वाली 132 केवी हाईटेंशन लाइन पर लगी सीटी अचानक किसी फाल्ट से तेज धमाके के साथ दग गई। इससे समूचे बलरामपुर जिले की बिजली गुल हो गई।

चूंकि बलरामपुर जिले से गोंडा जिले के भी दो बिजलीघरों इटियाथोक व खरगूपुर को बिजली दी जाती है। इसलिए न केवल बलरामपुर बल्कि जिले के भी दो बिजलीघरों और उससे जुड़े इलाके के 150 से अधिक गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
इससे गोंडा जिले की तीन लाख आबादी को तमाम तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं, बलरामपुर जिले की 21 लाख आबादी को बिजली न मिलने से परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों ने रात जागकर गुजारी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही।


132 केवी हाईटेंशन लाइन में लगी सीटी रविवार की रात दग गई थी। इसे ठीक कराने का काम मौके पर तत्काल शुरू करा दिया गया था। लेकिन फाल्ट बड़ा था, इसलिए उसे ठीक किए जाने में समय लगा। सोमवार को दो बजे हाईटेंशन लाइन की दगी हुई सीटी को बदलकर उसकी जगह नई सीटी लगाकर बलरामपुर जिले की बिजली बहाल करा दी गई है। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। - आरके त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी पारेषण खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed