{"_id":"60e5e78c8ebc3e1031696572","slug":"electricity-gonda-news-lko585918084","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानेपुर उपकेंद्र पर उपद्रव, कर्मचारियों से मार-पीट कर तोड़ी चार लाख की मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानेपुर उपकेंद्र पर उपद्रव, कर्मचारियों से मार-पीट कर तोड़ी चार लाख की मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। बिजली कटौती को लेकर मंगलवार की देररात अलावल देवरिया के करीब आधा सैकड़ा लोगों ने धानेपुर उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। वहां पर मौजूद कर्मचारियों की पिटाई कर मशीनों को तोड़ डाला। पिटाई से नाराज कर्मियों ने धानेपुर व बाबागंज फीडर बंद कर दिया। जिससे करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए।
मंगलवार की देररात विद्युत उपकेंद्र धानेपुर उपकेंद्र पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एसडीओ पीके वर्मा ने बताया कि देररात बिजली कटौती से गुस्साए देवरिया अलावल के करीब चालीस लोग पहुंचे और बिजली कटौती का कारण पूछने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि 11 केबी अलावल देवरिया की ट्राली ब्लास्ट हो गई है, मरम्मत का काम चल रहा है दो बार प्रयास किया गया लेकिन लाइन बैठ रही है। तभी कर्मियों व लोगों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
कर्मचारियों का आरोप है कि लोगों ने पिटाई कर सबस्टेशन में मशीनों में तोड़फोड़ किए। गुस्साए कर्मचारियों ने धानेपुर और बाबागंज फीडर को तुरंत बंद कर दिया। क्षेत्र की लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र पहुंचे लोगों का आरोप है कि उपकेंद्र धानेपुर से विगत कई दिनों से विद्युत आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। उमस भरी गर्मी में भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को थोड़ी ही बिजली आपूर्ति की गई। देररात लगभग 10 बजे के बाद धानेपुर और बाबागंज फीडर की आपूर्ति प्रारंभ की गई लेकिन देवरिया अलावल तब भी बंद रहा। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय दल बल के साथ उपकेंद्र पहुंच गए। जेई अजय कुमार भी उपकेंद्र पहुंचे। अवर अभियंता के शिकायत पर पुलिस ने देवरिया अलावल निवासी शहजाद व तारिक को नामजद करते हुए 40 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अभियंता ने चार लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया।
ट्रांसफार्मर की खराबी से लो वोल्टेज की समस्या
वजीरगंज। तुर्काडीहा बाजार में लगा विद्युत विभाग का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली लो वोल्टेज रहती है। मंगलवार रात्रि 11 बजे खंभे से तार कट कर गिर गया जिससे पूरी रात बाजार वासी अंधेरे में रहे व गर्मी से बिलबिलाते रहे। बाजार वासियों ने रात्रि में लाइनमैन से संपर्क करना चाहा तो लाइनमैन ने फोन ही नहीं उठाया। इसकी सूचना बाजार के लोगों ने मनकापुर उपकेंद्र पर भी दी। बुधवार दिन में 3 बजे तक ना ही लाइनमैन आया है, ना ही तार जोड़ा गया है। बाजार के लोग गर्मी से परेशान हैं। अवर अभियंता बृजनंदन यादव ने बताया कि सूचना मिली है, जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी, परंतु सब हीला हवाली में ही लगे रहे हैं। जिससे करीब 2 हजार की आबादी बिजली से वंचित है।