{"_id":"6ab40ea43122cca81601e68b","slug":"electricity-department-to-visit-homes-of-11-million-defaulters-gonda-news-c-100-1-gon1003-166640-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 11 लाख बकायेदारों के घर पहुंचेगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 11 लाख बकायेदारों के घर पहुंचेगा बिजली विभाग
Wed, 23 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महीनों से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले देवीपाटन जोन के 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं से अब बिजली विभाग घर-घर और फोन के माध्यम से संपर्क करेगा। इनमें 4.60 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से एक बार भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।
6.46 लाख से अधिक उपभोक्ता लंबे समय से बकायेदार हैं। बकाया वसूली के लिए चारों जिलों के 10 वितरण खंडों में टीमों और कॉलिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर बाईपास, सील से छेड़छाड़, कटिया डालकर बिजली चोरी और स्वीकृत भार से अधिक खपत की जांच की जा रही है।
बुधवार को पूरे जोन में 2,477 नोटिस जारी किए गए, जबकि बिजली चोरी के 38 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान 1.71 करोड़ रुपये की बकाया वसूली हुई। गोंडा में 810 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। वहीं, बिजली चोरी के 17 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई।