फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity cut in Mankapur Junction, passengers upset due to non-ticketing

मनकापुर जंक्शन की बत्ती गुल टिकट न बनने से परेशान हुए यात्री

Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut in Mankapur Junction, passengers upset due to non-ticketing
गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। ओवर हेड लाइन की सप्लाई बाधित हो जाने से रेल यात्रियों को घंटों हलकान होना पड़ा। शुक्रवार को सुबह रेलवे जंक्शन के पूरे रेल परसिर में ओवर हेड लाइन की सप्लाई बाधित हो जाने से विद्युत प्रवाह बंद हो गया। जिससे रेल यात्रियों को बुकिंग कार्यालय का यूपीएस कार्य बंद हो गया। जिससे टिकट के लिये रेल यात्रियों को घंटों हलकान होना पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान छपरा-मथुरा ट्रेन आ जाने से अधिकांश रेल यात्रियों को मैनुअल टिकट के सहारे यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण रेल यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाया। वहीं कुछ यात्री बिना टिकट के ही ट्रेन पर सवार हो कर निकल लिए।
विज्ञापन

सुबह से ही बारिश होने के कारण क्षेत्र में भी घंटों विद्युत बाधित हो जाने से स्टेशन के बाहर लगा एटीवीएम से भी लोगों को टिकट नहीं मिला। घंटों विद्युत बाधित हो जाने से क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी के लिये परेशान हुए। तड़के बिजली गुल हो जाने के बाद दोपहर लगभग बारह बजे से विद्युत सुचारु रूप से बहाल हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडेय ने बताया कि यूपीएस विद्युत ठप्प हो जाने से कुछ देर के लिये परेशानी हुई और रेल यात्रियों को मैनुअल टिकट दिला कर गार्ड के डिब्बे में बैठाया गया। इसी क्रम में विद्युत जेई डीएन यादव ने बताया कि तार पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed