{"_id":"6730f12a3b4d93429a0536ae","slug":"electrician-hanged-in-grief-over-wifes-death-gonda-news-c-100-1-gon1003-126963-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्नी की मौत के गम में फंदे से लटका इलेक्ट्रीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्नी की मौत के गम में फंदे से लटका इलेक्ट्रीशियन
Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली इलाके के ददुआ बाजार में एक इलेक्ट्रीशियन ने शनिवार देर शाम घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक एक साल पहले पत्नी की मौत से वह सदमे में थे। इसी के चलते खुदकुशी की है।
ददुआ बाजार की सोनार गली में रहने वाले किराना दुकानदार तिलकराम गुप्ता ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर बड़े पुत्र पवन कुमार (40) रहते थे। वह इलेक्ट्रीशियन थे। तिलकराम के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे वह ऊपर की मंजिल के कमरे में गए तो पवन का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। स्थानीय सभासद समेत अन्य को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों के कहने पर पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव फंदे से उतारकर देर रात अयोध्या में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि गत दिसंबर माह में मृतक पवन की पत्नी रूपा देवी की असामयिक की मौत हो गई थी। इसके बाद पवन को नशे की लत पड़ गई थी। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित तौर पर घटना की जानकारी नहीं दी गई है। अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक पवन के परिवार में पिता तिलकराम गुप्ता, मां गिरिजा देवी, भाई शनि गुप्ता के अलावा दो बेटे आर्यन (09) और दिव्यांश (06) हैं। पवन के खुदकुशी करने से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता तिलकराम ने बताया कि पवन इलेक्ट्रीशियन थे। पहले बहू रूपा व अब पवन की मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।