{"_id":"5d9b6e658ebc3e015b67b0cb","slug":"electric-worker-made-hostage-gonda-news-lko4856640100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मी को बनाया बंधक
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। भदैयां के सुखन पुरवा गांव में विद्युत लाइन ठीक करने गये विद्युत कर्मियों को गांव के तीन लोगों ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। पीड़ित कर्मी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।
33/11 विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार में टीजी सेकेंड के पद पर तैनात अर्जुन कुमार पाल निवासी परसपुर थाना क्षेत्र के लोहंगपुर के मजरे भगवान दीन पुरवा ने रविवार को देर रात दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह अवर अभियंता के निर्देशानुसार रविवार को लाइन मैन दशरथ लाल व अजय गुप्ता के साथ ग्राम पंचायत भदैया के सुखन पुरवा में सिंगल फेज एलटी केबल लगवा रहा था, पूरी लाइन खींचने के बाद लाइन को चालू करवाया जो अचानक केबल के तार जलने लगे। तो लाइन को तुरंत बंद करवा दिया गया।
अर्जुन पाल का आरोप है कि सुखन पुरवा के सुनील गोस्वामी, पेशकार गोस्वामी व राम हरीश ने राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बंधक बना लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।