{"_id":"64174a86a97573c04b01a184","slug":"electric-gonda-strik-system-gonda-news-c-13-1-137192-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खत्म हुई हड़ताल, फिर भी व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खत्म हुई हड़ताल, फिर भी व्यवस्था बदहाल
Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली हड़ताल के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
गोंडा। करीब 64 घंटे बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई लेकिन उससे पहले आंदोलनकारियों व उपभोक्ताओं के बीच रविवार को टकराव की स्थित रही। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के खिलाफ गांवों में प्रदर्शन शुरू हो गए। जन आक्रोश बढ़ता देेख बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने दो एक्सईएन समेत दस लोगों को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। 37 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई।
बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के पांचवें दिन दोपहर तक जिले के करीब 30 उपकेंद्रों पर आपूर्ति ठप हो गई। शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। करीब बीस लाख से अधिक की आबादी बिना बिजली के रही। अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं भी अंधकार की भेंट चढ़ गई। किसी तरह मोबाइल की रोशनी में गर्भवतियों का सामान्य प्रसव कराया गया। दोपहर बाद जेनरेटर चलने पर ऑपरेशन शुरू हुआ।
अंधेरे के दर्द से बढ़ा जनाक्रोश
लगभग 48 घंटे से बिजली गुल होने के बाद रविवार को उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। जिले के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली बहाल करने की मांग की। बालपुर प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली कर्मियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। प्रयागदत्त मिश्र, अशोक विश्वकर्मा, अपिल सोनी, शिखर मिश्र, रबीना, तारा, त्रिवेणी ने प्रदर्शन किया। इसी प्रकार पड़रीकृपाल, इटियाथोक, परसपुर करनैलगंज, रुपईडीह, खरगूपुर क्षेत्र में लोगों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग के लिए मारामारी
तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों के फोन बंद हो गए। जेनरेटर चलाकर मोबाइल चार्ज करने के लिए मारामारी मची रही। खरगूपुर के विशुनापुर कस्बे में गांव के लोगों ने चंदा लगाकर किराए पर जेनरेटर मंगवाया जिसके बाद सबने मोबाइल चार्ज किया। जिले भर में फोटो कॉपी की दुुकानों पर दस रुपये लेकर जेनरेटर से मोबाइल चार्ज किया गया। मसकनवा रेलवे स्टेशन पर आपूर्ति चालू थी जिससे सुबह से ही मोबाइल चार्ज करने वालों की भीड़ लगी रही।
ई-रिक्शा नहीं मिला, सामान लादकर पैदल ही चल दिए
आपूर्ति बाधित होने से ई-रिक्शा के चक्के थम गए। हर रोज करीब छह सौ ई-रिक्शा फर्राटा भरते थे, जबकि रविवार को इक्का दुक्का ही दिखाई पड़े। बाहर से आए लोगों को बस स्टॉप व टैक्सी स्टैंड तक पैदल ही जाना पड़ा।
इन पर हुई कार्रवाई की संस्तुति
मुख्य अभियंता दीपक कुमार अग्रवाल ने नवाबगंज खंड के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा, करनैलगंज के अधिशासी अभियंता प्रसून त्यागी, गोंडा के उपखंड अधिकारी संदीप कुमार यादव, नवाबगंज के उपखंड अधिकारी नवनीत सिंह व नरसिंह नारायण भारती तथा धरने की अगुवाई कर रहे जेई रामाजी को निलंबित करने की संस्तुति की है। टीजी-2 कर्मी नरेंद्र मिश्र, रामकृपाल यादव, सुभाष शुक्ल व कार्यालय सहायक तारकेश्वर गुप्ता के खिलाफ भी निलंबन की संस्तुति कर दी है। जबकि 37 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।