फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   electric gonda shut down trainnes

Gonda News: दो दर्जन फीडर बंद, प्रशिक्षु छात्रों ने संभाली कमान

Thu, 16 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
electric gonda shut down trainnes
उपकेंद्र की सुरक्षा में लगी पुलिस।
गोंडा। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर दिखने लगा है। गुरुवार को लोकल फाल्ट के चलते दो दर्जन से अधिक फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बंद रही। उपकेंद्रों पर फाल्ट ठीक करने वाला कोई कर्मचारी नहीं रहा। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, बिजली विभाग अब आईटीआई व पॉलीटेक्निक प्रशिक्षु छात्रों व सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की मदद से लड़खड़ाई व्यवस्था संभालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अभियंता संघ, अवर अभियंता संघ, प्राविधिक कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, विद्युत कार्यालय मोर्चा संघ, लेखा संघ एवं संविदा निविदा कर्मचारी संघ के लोग धरने का समर्थन करने पहुंच गए। फीडर चालू व बंद करने वाला कोई नहीं बचा। बिल वसूली, लाइन लॉस, नए कनेक्शन व मीटर लगाने का कार्य बिल्कुल ठप हो गया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर जूनियर इंजीनियर संघ के क्षेत्रीय सचिव रामजी ने कहा हमारी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन 112 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, बल्कि प्रबंधन के अधिकारी वादाखिलाफी कर रहे हैं। संयोजक नरेंद्र मिश्र ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बिजलीकर्मी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी बिजलीकर्मियों को अपना सीयूजी नंबर वाली सिम संगठन के पास जमा करने की अपील की। जिससे सामूहिक रूप से अधीक्षण अभियंता को सिम वापस किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की निगरानी में छात्रों ने संभाला उपकेंद्र
बिजली कर्मियों का गुरुवार की रात दस बजे से सांकेतिक हड़ताल शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता दीपक कुमार ने कहा बताया कि आईटीआई व पॉलीटेक्निक छात्रों को प्रशिक्षण देकर उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। प्रशिक्षु छात्र सप्लाई शुरू व बंद करेंगे। 132 केवी सब स्टेशनों की निगरानी नायब तहसीलदार करेंगे। उपकेंद्रों पर विकासखंड स्तरीय अधिकारी बिजली आपूर्ति की देखरेख में लगे हैं। उधर, उपकेंद्र व प्रशिक्षु छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इन फीडरों पर ठप हो गई सप्लाई
कार्य बहिष्कार के चलते रघुराज नगर टिकरी, मोहनपुर व वजीरगंज की सप्लाई बाधित रही। नवाबगंज उपकेंद्र के 11 केवी फीडर, डेमवा फीडर, परसपुर उपकेंद्र का त्योरासी फीडर तथा खरगूपुर उपकेंद्र का देवतहा एवं साउथ फीडर बुधवार की शाम से ही बंद है।
खरगूपुर बाजार का 220 केवीए ट्रांसफार्मर बुधवार से खराब पड़ा है। कटरा बाजार का रामापुर फीडर छह घंटे से बंद है। दुबहा बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित है। बालपुर में छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मनकापुर क्षेत्र में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। धानेपुर फीडर सुबह साढ़े दस बजे से ब्रेकडाउन पर है।

सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों से मांगा सहयोग पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों व प्रशिक्षित निजी लाइनमैनों से सहयोग की अपील की है। कहा ऐसे व्यक्ति जो हड़ताल के समय विभाग का सहयोग कर उपभोक्ताओं की मदद करना चाहते हैं, वह अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर संपर्क कर अपना विवरण दर्ज करवा सकता है। उसको उचित पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed