फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   electric,gonda,Consumer

Gonda News: 57 हजार उपभोक्ताओं ने पहली बार जमा किया बिजली बिल 1

Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
electric,gonda,Consumer
गोंडा। बिजली कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं में सुधार हुआ है। 57,229 उपभोक्ताओं ने पहली बार बिजली बिल अदा कर कनेक्शन कटने से बचाया। विभाग को नेवर पेड उपभोक्ताओं से 114.31 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बिजली विभाग नेवर पेड उपभोक्ताओं को आसान किश्तों में भी बिल जमा करने की छूट दे रहा है।
विज्ञापन

जिले 402791 उपभोक्ताओं में से विगत फरवरी माह तक 271727 ने कनेक्शन लेेने के बाद कभी भी बिजली का बिल नहीं जमा किया था। बिजली विभाग की सख्ती के बाद दिसंबर माह तक 57,229 उपभोक्ताओं ने पहली बार बिल भुगतान कर अपना कनेक्शन काटे जाने से बचाया। विभाग को 114.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

827 करोड़ बकाया बिल की वसूली बनी चुनौती
जिले में अभी करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं का 827 करोड़ रुपये बिजली बिल की बकाएदारी है, जिसमें से 214,488 उपभोक्ता नेवर पेड वाले हैं। अभियान चलाकर इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन तो काटे जा रहे हैं, लेकिन टीम के जाने के बाद लोकल लाइनमैन की सांठगांठ से फिर इनका कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। ऐसे में बिना बिल दिए बिजली जलाने के आदी उपभोक्ताओं से 827 करोड़ बकाया बिल वसूली बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिल जमा कनेक्शन जोड़ने पर मुकदमा
बिजली विभाग की ओर से अभियान चलाकर नेवरपेड उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं टीम के जाते ही उपभोक्ता खुद से कनेक्शन जोड़ लेते हैं। शुक्रवार को विभाग की ओर से काटे गए 262 लोगों का कनेक्शन की जांच की गई। जिसमें से 16 उपभोक्ताओं ने खुद बिजली कनेक्शन जोड़ लिया था। जिन पर मुकदमा दर्ज करवा गया।

आसान किश्तों पर भुगतान की सुविधा
जिले में बड़ी संख्या में नेवरपेड वाले उपभोक्ता हैं, जिनको बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। करीब 57 हजार नेवरपेड उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा कर दिया है। इन्हें आसान किश्तों में बिल भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है। रामनरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed