{"_id":"6228e98d0f6f7055074c4208","slug":"election-security-gonda-news-lko6210890142","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र से होगा गुजरना, चेकिंग के बाद मिलेगी इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र से होगा गुजरना, चेकिंग के बाद मिलेगी इंट्री
विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा के नवीन गल्ला मंडी परिसर में मतगणा ड्यूटी की ब्रीफिंग में मौजूद पैरामिलिट्री व पुलि?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का ताला गुरुवार की सुबह खुलेगा।
मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बनाया गया है। जहां मतगणना अभिकर्ताओं समेत मतगणना से जुड़े लोगों को त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र से होकर गुजरना होगा। बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एसपी ने मतगणना स्थल परिसर में पैरामिलिट्री व पुलिस बल की ब्रीफिंग की। जिसमें जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं। नवीन मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पहले से ही पैरामिलिट्री के डेढ़ सौ से अधिक जवान लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के प्रथम चक्र में अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। द्वितीय चक्र में पीएसी व तीसरे चक्र में सिविल पुलिस के जवानों की तैनाती है।
मतगणना के लिए विधानसभावार अलग-अलग जवानों को लगाया गया है। नवीन गल्ला मंडी परिसर में मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। मंडी स्थल के मुख्य गेट से लेकर अलग-अलग तीन बैरियर बनाए गए है। बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर मतगणना अभिकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे कर्मचारियों व मीडियाकर्मियों को कड़ी चेकिंग से गुजरना होगा। बिना चेकिंग के किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप एक बैरियर लगाया गया है। बड़गांव पुलिस चौकी के समीप मंडी रोड पर वैरियर बनाया गया है। डीएम उज्जवल कुुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार मिश्रा ने मतगणना से पहले बुधवार को मंडी परिसर में पैरामिलिट्री व पुलिस बल की ब्रीफिंग की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बताया कि मतगणना स्थल व शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में अर्धसैनिक बल, पीएसी व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।