फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,MLC

एमएलसी चुनाव: सपा व भाजपा में होगा संघर्ष, तय हुए प्रत्याशी

Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
election,MLC
फोटो-15-गोंडा में अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। सपा ने होली से पहले ही प्रत्याशी का टिकट घोषित कर दिया था। बलरामपुर के भानु त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को भाजपा ने पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। अवधेश सिंह कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। तरबगंज विधानसभा के गठन के बाद पहले विधायक के रूप में अवधेश सिंह ने सपा से जीत दर्ज की थी। 2017 में उनका टिकट काटकर सपा ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को टिकट दे दिया था। मंजू चुनाव नहीं लड़े और कैसरगंज सांसद के साथ रहे। उन्हें एक बार फिर सदन में जाने का अवसर भाजपा ने दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। पार्टियों ने भी प्रत्याशी तय कर दिए हैं। विधान परिषद सदस्य एमएलसी चुनाव में 4908 मतदाता नए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए गोंडा व बलरामपुर में 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गोंडा व बलरामपुर में अलग-अलग मतदाता सूची तैयार की गई है। सांसद, विधायक, एमएलसी, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष जिला पंचायत, नगर निकाय अध्यक्ष, सभासद, प्रधान व बीडीसी इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए 4908 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। इनमें 2995 मतदाता गोंडा व 1913 मतदाता बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। चुनाव के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 17 मतदान केंद्र गोंडा व नौ मतदान केंद्र बलरामपुर के हैं। ब्लॉक व जिला पंचायत कार्यालय में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed