फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election

जीत के नायक: छह महीने पहले मिली कमान फिर जीत की गारंटी बन गए बमबम

Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
election
फोटो-3 गोंडा में भाजपा के जीत के बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष अमर किश? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भगवा लहराने में अहम भूमिका भाजपा संगठन से जुड़े अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ की रही। चुनाव घोषित होने से छह माह पूर्व ही जिले में चुनाव प्रचार की कमान संभालने के बाद दिन रात जुटकर 2815 बूथों पर कार्यकर्ताओं की ऐसी मजबूत टीम तैयार कर दी जिसने सातों सीटों पर जीत दिलाकर उन्हें ‘बमबम’ महान बना दिया। चुनावी संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालने के बाद एक भी दिन अवकाश लिए बिना बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े अमर किशोर कश्यप बमबम को विधानसभा चुनाव के ठीक छह महीने पहले 15 अगस्त 2021 को जिले में भाजपा को चुनावी जीत दिलाने की कमान मिली थी। जिलाध्यक्ष बदलने के बाद संगठन में कुछ लोगों के बगावती सुर तेज हो गए। चुुनावी कार्यक्रमों का दबाव व संगठन में अंतर कलह की विषम परिस्थिति में सूझबूझ से काम लेते हुए ‘बमबम’ संगठन को मजबूत बनाने में जुट गए। इन छह माह के दौरान एक भी दिन छुट्टी लिए बिना उन्होंने 33 मंडलों, 452 शक्ति केंद्रों तथा 2815 बूथों पर अपने पदाधिकारियों की तैनाती कर पूरी टीम को चुनाव के लिए तैयार किया। इसके तहत हर बूथ पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया जिनका काम सिर्फ वोटर लिस्ट के एक पन्ना (दो पेज) में जिन मतदाताओं का नाम है उन तक भाजपा के नीतियों को पहुंचाते हुए प्रचार करना था। इस प्रकार भाजपा ने एक लाख दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों की बड़ी फौज खड़ी कर दी। इनकी मेहनत के बदौलत ही जिले में भाजपा को कामयाबी एतिहासिक जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed