फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election

प्रेक्षकों की निगरानी में रेंडमाइजेशन

Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
election
गोंडा। मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही जिले में मतदान की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंचने लगी है। इसके चलते ही शुक्रवार को आयोग द्वारा नामित सातों विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षकों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मतदान तैयारियों की जमीनी हकीकत को परखा। इसके साथ ही सातों सीटों पर मतदान कार्मिक की टोलियों की ड्यूटी किस विधान सभा में लगेगी इसके लिए भी द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य प्रेक्षकों की निगरानी में एनआईसी सभागार में हुआ।
विज्ञापन

प्रेक्षकों की टीम ने जिला निर्वाचन कार्यालय, कार्मिक प्रशिक्षण स्थल सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टामसन, एलबीएस कॉलेज तथा मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी स्थल का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षकों ने टामसन कॉलेज में पहुंचकर वहां द्वितीय चरण में होने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों, ईवीएम व स्टैंसिल आदि की प्राप्ति, वाहन व्यवस्था, कार्मिकों की रवानगी का प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर इसमें सुधार लाने को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी संबंधी तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद प्रेक्षक सीधे ईवीएम स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण करने बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पहुंचे। सातों विधानसभाओं में कुल 2918 बूथों के सापेक्ष 3210 ईवीएम व 3210 वीवीपैट मशीनों की जांच कराकर नई बैट्रियों के साथ लैस किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम उज्जवल कुमार ने भी शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एफएसटी व एसएसटी टीमों के साथ बैठक कर नियमित तौर पर फील्ड में सक्रिय बने रहने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही न किए जाने पर संबंधित टीम के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने निगरानी टीमों द्वारा अब तक संतोषजनक कार्य न किए जाने पर गहरी नाराजगी भी जताते हुए दैनिक कार्रवाई की अपडेट रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब एफएसटी टीमों के साथ महिला पुलिस कांस्टेबल को भी तैनात किया जाएगा ताकि जांच पड़ताल के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई न होने पाए। साथ ही सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही करायी जाए।
चुनावी काम काज निपटाने में लगे 12,852 कार्मिक
प्रेक्षकों की अनुमति व निगरानी में शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य एनआईसी सभागार में हुआ। रेंडमाइजेशन से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने प्रेक्षकों को विधान सभावार नामिक कार्मिकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 2918 बूथ व 295 रिजर्व बूथ हैं। इनमें 295-मेहनौन में 452, 296-गोंडा में 429, 297-कटरा बाजार में 458, 298-कर्नलगंज में 391, 299-तरबगंज में 423, 300-मनकापुर में 386 तथा 301-गौरा में 379 बूथ हैं। इसके अलावा 295 रिजर्व बूथ व 17 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। सभी 2918 बूथों के लिए कुल 12,852 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रभारी अधिकारी सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी व उनके साथ तीन मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की टोलियों को विधानसभा क्षेत्र का आवंटन हो गया है। अब तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की ड्यूटी का अंतिम निर्धारण बूथों पर तैनात होने के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed