फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   elecation

चुनाव में बूथ पर मास्क और सेनेटाइजर के रहेंगे इंतजाम

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
elecation
गोंडा। विस चुनाव के लिए तैयारियां अभी से हो रही हैं। बूथों पर जाने वाले कर्मियों के लिए फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन और फेस शील्ड का इंतजाम रहेगा। इसके लिए अतिरिक्त मास्क भी रहेगा। मतदाताओं को भी सहायता मिल सके। हर बूथ पर दिव्यांग के लिए इस बार ट्राइसाइकिल भी रहेगी। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने पूरी तैयारी की है जिससे प्रशिक्षण से लेकर चुनाव तक कोई सामग्री कम न पड़े। चुनाव में कोविड नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए 2915 बूथों पर व्यवस्थाएं करने के साथ कार्मिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण में भी सैनिटाइजर व फेस मास्क का इंतजाम प्रशासन करेगा। इसमें सैनिटाइजर 250 लीटर प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इसके अलावा 1309 मास्क की व्यवस्था रहेगी। वैसे तो मास्क के साथ की कर्मियों को आना है। फिर भी कोई दिक्कत तो आपात स्थिति में मास्क की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बूथों पर मतदान के दौरान भी सैनिटाइजर व अन्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। जिससे मतदान के समय भी कोविड नियमों का पालन हो सके।
विज्ञापन

हर बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राइ साइकिल
विधानसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत देने की तैयारी हो रही है। जिसमें हर बूथ पर ट्राइ साइकिल रहेगी। 2915 ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के अलग से दिव्यांग शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं। यही नही दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए गाइड का इंतजाम भी रहेगा। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को पहली बार पोस्टल बैलेट से मतदान करने की छूट भी दी गई है। इसके लिए उन्हें आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री - जरूरत - उपलब्धता - मांग
सेनेटाइज - 14575 लीटर - शून्य - 14575 लीटर
फेसमास्क - 244571 पीस - 3000 - 214571 पीस
साबुन - 2915 पीस - शून्य - 2915 पीस
फेसशील्ड - 12826 पीस - 50 पीस - 12776 पीस
दस्ताने प्लास्टिक - 1490748 पीस - 2000 पीस - 1490748 पीस
दस्ताने रबर - 25652 पीस - शून्य - 25652 पीस
थर्मल स्कैनर - 2915 पीस - 1248 पीस - 1667 पीस
पीपीई किट - 394 पीस - 41 पीस - 353 पीस
विधानसभा चुनाव में बूथों पर कोविड नियमों के तहत व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखकर तैयारी हो रही है। मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed