फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elder injured due to beating

पिटाई से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Wed, 11 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Elder injured due to beating
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। परासपट्टी मझवार गांव में 12 दिन पहले कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद मंगलवार की देर शाम परिवार के लोग उसे लेकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बुजुर्ग की ने दम तोड़ दिया। मामले में बुजुर्ग के बेटे ने थाना उमरी बेगमगंज में दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के परासपट्टी मझवार गांव के रहने वाले पवन कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को थाना उमरी बेगमगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता जगदीश (60) 28 नवंबर की देर शाम खेत को गए थे। वहां से वापस लौटते समय उसके गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हमलावरों ने उसे रातभर अपने घर में बंद रखा और पिटाई के बाद दूसरे दिन सुबह छोड़ दिया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने उसे जवाब दे दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पवन कुमार ने अपने गांव के ही रहने वाले दीपू पुत्र मनोज, मालती पत्नी मनोज व दीपू की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed