{"_id":"c2e582614133d9ab24a995271e734b12","slug":"eight-teachers-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ शिक्षकों का वेतन रोका
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य में लापरवाही के चलते प्राइमरी के आठ शिक्षकों का वेतन व एक शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। इसके साथ ही बीएसए ने संतोषजनक कार्य न मिलने पर चार शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। सभी शिक्षकों से सात दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
बीएसए जय सिंह के मुताबिक भवन निर्माण कार्य पूरा न करने के आरोप में गैसड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकौली के हेडमास्टर कपिल चौधरी का वेतन अग्रिम आदशों तक लिए रोक दिया गया है।
बिना सूचना के स्कूल न आने पर तुलसीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ मैटहवा के सहायक अध्यापक प्रवीन कुमार, श्रीदत्तगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनगहा की हेडमास्टर पूनम चांदना व सहायक अध्यापक पंकज त्रिपाठी का एक दिन का वेतन काटने और शिक्षामित्र प्रियंका का मानदेय रोकने का निर्देश कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को दिया गया है।
विज्ञापन
बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले श्रीदत्तगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महदेइया मोड़ की सहायक अध्यापिका वर्तिका बस्तर व उमा श्रीवास्तव व उच्च प्राथमिक विद्यालय महदेइया के हेडमास्टर मोहम्मद अमीन का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालूबनकट के शिक्षक दिलीप चौहान और पीएस महदेइया सिरसिया के शिक्षक संतोष कुमार का भी अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया है।
पचपेड़वा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरचिहवा के सहायक अध्यापक गोमती प्रसाद, शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यलाय कमदा के हेडमास्टर, प्राथमिक विद्यालय कमदा के शिक्षक सुनील तिवारी व उच्च प्राथमिक विद्यालय मजगवां के शिक्षक शिवकुमार का कार्य संतोषजन न होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सभी शिक्षकों से सात दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने से शिक्षकों को निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई है।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने, शिक्षकों के नियमित स्कूल जाने और एमडीएम का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया है।