फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight months, neither normal delivery nor cesarean

Gonda News: आठ माह बीते, न सामान्य प्रसव हुआ न सिजेरियन

Wed, 30 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eight months, neither normal delivery nor cesarean
अस्पताल में इलाज के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में आठ माह से स्त्री रोग विभाग का संचालन हो रहा है। पांच स्त्री रोग विशेषज्ञ व पांच जूनियर डॉक्टरों की तैनाती है लेकिन अभी तक यहां पर न तो एक प्रसव हुआ और न ही किसी महिला का सिजेरियन कराया गया। महिलाओं को सिर्फ परामर्श का डोज देकर इलाज की खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की तैनाती करीब डेढ़ वर्ष से है, लेकिन आधिकारिक रूप से छह नवंबर 2024 को स्त्री रोग विभाग का शुभारंभ किया गया। डॉ. महीकीर्ति सिसौदिया को विभागाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. ज्योति यादव को असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला अस्पताल में वर्षों तक रिकाॅर्ड सीजर करने वाली डॉ. सुवर्णा कुमार, डॉ.उम्मे खटीजा व डॉ. जेबा को सीनियर रेजीडेंट के तौर पर तैनात किया गया। सहयोग के लिए पांच जूनियर रेजीडेंट भी लगाए गए, लेकिन अभी तक प्रसव की शुरुआत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिर्फ ओपीडी तक ही सीमित है विशेषज्ञों की सेवा
मेडिकल कॉलेज के सभी स्त्री रोग विशेषज्ञों को सफल ऑपरेशन करने का लंबा अनुभव है। स्टॉफ व संसाधनों की कमी के कारण महिला रोग विशेषज्ञों की सेवा सिर्फ ओपीडी तक ही सीमित है। महिलाएं आती हैं और ओपीडी में दिखाकर चली जाती हैं। सर्जरी के लिए उन्हें महिला अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। प्रसव कराने वाली महिलाओं को निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन
-ऑपरेशन शुरू किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। नई ओटी के हैंडओवर होने व स्टॉफ की तैनाती के बाद प्रसव व ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed