फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight CHC-PHC and two health wellness centers received Kayakalp Award

Gonda News: आठ सीएचसी-पीएचसी व दो हेल्थ वेलनेस सेंटरों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Thu, 05 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight CHC-PHC and two health wellness centers received Kayakalp Award
गोंडा। क्वालिटी इश्योरेंस कार्यक्रम के तहत कायाकल्प अवार्ड योजना 2022-23 में जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व दो हेल्थ वेलनेस सेंटरों को अवार्ड मिला है। जिसमें सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर को एक लाख रुपये पुरस्कार मिला है। कायाकल्प अवार्ड योजना में चयनित होने पर मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जिले के अस्पतालों का तीन चरणों में जिला, गैर जिला और प्रदेश की टीम आकर जांच करती है। टीम अस्पताल में उपचार, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर नंबर देती है। 70 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज, परसपुर, वजीरगंज व पंड़री कृपाल को एक लाख रुपये पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, हेल्थ वेलनेस सेंटर मसौलिया को एक लाख तथा रामपुर को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिला है। इसके अलावा पीएचसी पंतनगर को एक लाख, सदाशिव को 50 हजार, टिकरी को 50 हजार व चकरौत को 50 हजार रुपये पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। चयन में अस्पताल के अधीक्षक, समस्त स्टाफ व जिले की क्वालिटी इश्योरेंस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के कारण जिले के अस्पतालों में गुणवत्ता परक सुविधाएं जैसे बायोमेडिकल वेस्ट, चिकित्सा प्रबंध, इंफेक्शन कंट्रोल प्रोटोकाल व मातृ व शिशु संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं हैं। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने कहा कि अतिरिक्त बजट से अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेगी। सीडीओ एम. अरुन्मोलि व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने पुरस्कार पाने वाले अस्पतालों के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed