फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   eight candidate nominations paper rejected

कांग्रेस प्रत्याशी समेत आठ का नामांकन पत्र खारिज

Fri, 10 Feb 2017 11:28 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 10 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
eight candidate nominations paper rejected
up election - फोटो : लाल सिंह
विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गये। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में खामियां मिलने पर अलग अलग विधान सभा सीटों के लिए बनाये गये रिटर्निंग आफीसरों की ओर से नामजदगी के पर्चों की जांच के बाद खामियों के आधार पर पर्चों के खारिज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिले के सात विधान सभा सीटों के लिए दो फरवरी से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया से आखिरी दिन नौ फरवरी तक कुल 98 लोगों ने विधायकी लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। परचा खारिज होने वालों में मेहनौन से कांग्रेस प्रत्याशी कुतुबद्दीन खां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 शुक्रवार को सभी सात विधान सभा मेहनौन,गोंडा सदर,कटरा बाजार,करनैलगंज,तरबगंज,मनकापुर व गौरा विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसरों ने अपने मातहत टीमों के साथ नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मेहनौन विधान सभा क्षेत्र से बिना टिकट मिले कांग्रेस की ओर से नामांकन करने वाले कुतुबद्दीन खा का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया जबकि उनका निर्दल उम्मीदवारी के रूप में नामांकन किया गया दूसरा सेट जांच में सही पाया गया।

गोंडा विधान सभा सीट से नामांकन करने वाले जन क्रांजि पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर आर्य,निर्दल उम्मीदवार सुरेश मिश्रा,पूनम व सुमन का पर्चा जांच में खारिज हो गया। कटरा विधान सभा सीट से कई सालों से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे राम फेर चूंटी का नामांकन पत्र अभिलेखों के अभाव में खारिज हो  गया।


इसी तरह से करनैलगंज सीट से कांग्रेस से नामांकन करने पर मधुमा पांडेय का आरओ ने नामांकन पत्र खारिज कर दिया। जबकि मनकापुर सुरक्षित विधान सभा सीट से कांग्रेस से टिकट कट जाने पर कांग्रेस से नामांकन करने पर कमला सिसौदिया का नामांकन पत्र खारिज हो गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed