फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid-ul-Adha celebrat today, preparations complete

ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी

Mon, 12 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 12 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha celebrat today, preparations complete
नमाज के लिए तैयार पटेलनगर ईदगाह। - फोटो : अमर उजाला
त्याग समर्पण व कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। ईदगाहों व मस्जिदों में लोग सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करेंगे। जिला प्रशासन ने बकरीद पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त करने के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम को सभी संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर के लिए लगाया है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित गोंडा ईदगाह में सुबह 09.00 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा सभी मस्जिदों भी नमाज अदा की जाएगी। इस बाबत गोंडा ईदगाह के इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने बताया कि ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


नमाज के बाद लोग हजरत इब्राहीम अलैहिस्लाम व हजरत इस्माइल अलैहिस्लाम की ओर से खुदा के नाम पेश की गई कुर्बानी की सुन्नत को अदा करने के लिए बकरों, भेड़ आदि की कुर्बानी करेंगे। शहर में बकरीद का त्यौहार शांति व सौहार्र्द से निपटाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मातहतों को कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह की ओर गुजरने वाली सड़क का रूट डायवर्जन किया गया है। नमाज के बाद भीड़ खत्म होने तक फखरूद्दीन चौराहे से महराजगंज रोड व दुखहरण नाथ मन्दिर तिराहा से ईदगाह रोड पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईदगाह पर एडीएम, एएसपी, नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के अलावा भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है।

इसके अलावा खुफिया विभाग के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर नतर रखने के लिए लगाया गया है। इस बाबत एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया जिले में शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। चिन्हित लोगों पर नजर रखने के साथ दूसरे लोगों के बाबत सूचनाओं पर काम किया जा रहा है। सौहार्र्द में खलल डालने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। 

बकरीद की खरीदारी से बाजार में रही रौनक
गोंडा। बकरीद को लेकर सोमवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ से रौनक रही । सुबह से लोगों की आमद से बाजार की रंगत बदली दिख रही थी। शहर के चौक बाजार, फैजाबाद रोड, ठठेरी बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। लोगों ने कपड़ों, सेंवइयों व अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।


देर शाम तक चली बकरों की खरीदारी
गोंडा। बकरीद पर बकरों की कुर्बानी के लिए देर शाम तक बकरों की खरीद फरोख्त चला। शहर के चौकबाजार फैजाबाद रोड पर बकरों का बाजार लगा। बकरा बाजार में सुल्तान, दबंग सल्लू का जलवा रहा। दोनो बकरे 30-30 हजार में बिके। दोनो को बेचने आये अरमान अली व कादिर ने बताया कि दोनों को सुबह नाश्ते में मोटा अनाज के साथ रोटियां  खिलाते थे। बकरीद पर जो लोग हैसियत वाले हैं उनकी ओर से अल्लाह की राह में कुर्बानी किए जाने की परम्परा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed